Punjab Weather Update: पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज यानी 19 मार्च से मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज और 20 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जलवायु परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है जो दक्षिणपूर्व ईरान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की अधिकता दर्ज की गयी, जिससे तापमान सामान्य के करीब आ गया। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ के लिए आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। आज फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *