Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, दीनानगर। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ताजा मामला पंजाब के दीनानगर से सामने आ रहा है यहां विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुदई सतपाल सिंह पुत्र खेम सिंह वासी आदीया ने शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रितपाल सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 14,85000 रुपये दिए गए थे लेकिन उनके बेटे को फर्जी ऑस्ट्रेलियाई का फर्जी वीजा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने मामले की मामले की जांच के बाद अजय कुमार पुत्र हरबंस लाल, हरभजन पत्नी स्वर्गीय हरबंस लाल, रितु बाला पुत्री स्वर्गीय हरबंस लाल निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर व विश्व सरवत्ता पुत्र सतपाल निवासी दयाल नगर, जालंधर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *