डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे और स्वर्ण सिंह ने आखिरकार भाजपा ज्वाइन कर लिया। उन्हें भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक और प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने एक कार्यक्रम में भाजपा ज्वाइन करवाया। इस मौके पर सुरिंदर महे ने कहा कि कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से सुरिंदर महे कांग्रेस से बगावत कर दिया था। सुरिंदर महे बागी होकर कांग्रेस के सुशील रिंकू के खिलाफ वेस्ट हलके से चुनाव लड़ा। महे को चुनावी हार के बाद पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद महे अलग-थलग पड़ गए थे।
सुरिंदर महे एक समय में दिवंगत चौधरी जगजीत सिंह के बहुत ही करीबी माने जाते रहे। जिससे उन्हें जालंधर शहर का मेयर बनाया गया था। सुरिंदर महे के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने पर हालांकि कोई खास चर्चा नहीं है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।