भारत से बातचीत के लिए आखिरकार अमेरिका से गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, फिर भी नहीं बनी बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 05 Oct 2018

भारत से बातचीत करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है

वाशिंगटन। भारत से बातचीत करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है। हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान का यह अनुरोध ठुकरा दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि उनका देश ने भारत के साथ बातचीत शुरू कराने में भूमिका अदा करने के लिए अमेरिका से अनुरोध किया। उन्होंने कहा, हमारे बीच द्विपक्षीय बातचीत अभी बंद है। इसलिए हमने अमेरिका से बातचीत में भूमिका निभाने के लिए कहा।

पाक विदेश मंत्री ने हालांकि साफ किया कि अमेरिका ने उनके इस अनुरोध को नकार दिया। कुरैशी ने कहा, हमने अमेरिका से कहा कि अब क्या आप मदद कर सकते हैं। उनका जवाब था, नहीं। वे पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय संवाद चाहते हैं। लेकिन कोई द्विपक्षीय गतिविधि नहीं है। 

कुरैशी ने कहा, हम सीमा के पश्चिमी ओर ध्यान लगाना और आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन हम यह नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमें पूर्व ओर (भारत के साथ सीमा पर) मुड़कर देखना होता है। यह कोई अच्छी स्थिति नहीं है। पाक विदेश मंत्री ने अमेरिकी कांग्रेस से मिले धन से चलने वाले शीर्ष थिंक टैंक ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ में एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।

वार्ता बंद होने से बढ़ेगा तनाव

अमेरिका से अपना कूटनीतिक मकसद साधने में नाकाम रहे कुरैशी ने भारतीय नेताओं की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, पाक-भारत बातचीत बंद होने से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। भारत से हाल में आए कुछ बयान बहुत मददगार नहीं हैं। कथित सर्जिकल स्ट्राइक और इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है। यह राजनीति है। वहां चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नई सरकार बातचीत से नहीं कतरा रही है । न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक रद्द होने का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पीछे हट गया। भारत ने बैठक रद्द करने के लिए पाकिस्तान द्वारा आतंकियों का डाकटिकट जारी करने और भारतीय सुरक्षाबलों की क्रूर हत्याओं को वजह बताया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *