डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू की माता नरिंदर कौर का आज देहांत हो गया। वे 75 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को को शाम 5 बजे माडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा। उनका निधन राजिंदर नगर स्थित आवास में हुआ।
कांग्रेसी नेता संजय सहगल और राजेश अग्निहोत्री भोला ने बताया कि जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू की मां का आज देहांत हो गया। मां के देहांत पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। विधायक सुशील रिंकू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, परमिंदर सिंह रोमी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेजर सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक बावा हैनरी, विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया, जगबीर सिंह बराड़, कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत समूची लीडरशिप ने शोक जताया है।






