मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवा सकती है BJP, कांग्रेस की होगी वापसी: सर्वे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 07 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सामने आया एक ऑपिनियन पोल कांग्रेस के लिए अच्छी खबर लेकर आया है तो वहीं, बीजेपी को टेंशन देनेवाला है। ABP न्यूज ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑपिनियन पोल कराया है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें कि तीनों ही बड़े हिंदीभाषी राज्यों में इस समय बीजेपी सत्ता में है। हालांकि ताजा ऑपिनियन पोल की मानें तो तीनों ही राज्यों में सत्ता बीजेपी के हाथ से खिसकती दिख रही है। पोल में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ का हाल

ABP न्यूज द्वारा कराए गए सर्वे का दावा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकता है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 47 जबकि बीजेपी को 40 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी की पूरी संभावना है।

MP में होगी कांग्रेस की वापसी?

आम चुनाव के लिहाज से मध्य प्रदेश का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। सर्वे के मुताबिक 230 सीटों वाले इस बड़े राज्य में कांग्रेस को 122 सीटें जबकि बीजेपी को 108 सीटें मिल सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस की जोरदार वापसी हो सकती है।

राजस्थान में भी सत्ता गंवा सकती है BJP

ABP न्यूज के इस ऑपिनियन पोल में दावा किया है कि 200 सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस जबर्दस्त कमबैक कर सकती है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 50% वोट शेयर जबकि बीजेपी को 34% वोट मिल सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस को 142 और बीजेपी को 56 सीटें मिलती दिख रही हैं।

भोला ड्रग रैकेट की जांच कर रहे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह का इस्तीफा, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *