⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 99 शब्द|📅 10 Oct 2018
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सीटी इंस्टिट्यूट से पकड़े गए संदिग्ध के निशाने पर कहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तो नहीं थे, पुलिस इस एंगल से भी कश्मीरी संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक आज तड़के सीटी इंस्टिट्यूट से पकड़े गए संदिग्ध लड़कों से एके 47 और आरडीएक्स बरामद हुआ है। सीआईए थाने में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर समेत बड़े पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे हैं
आपको बता दे कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जालंधर में हैं। वे यहां तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। जिससे पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।








