महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर
पटियाला के बनूर में स्थित आर्यन ग्रुप के इंजीनियरिंग कॉलेज और जालंधर में स्थित सीटी ग्रुप जांच के दायरे में है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि इन दोनों कैंपस की पुलिस जांच करेगी। भुल्लर के मुताबिक इन दोनों केंपस के हॉस्टल में आखिर कैसे आरडीएक्स और खतरनाक हथियार पहुंचा यह सबसे बड़ा सवाल है।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372551936618221/?t=0
यहां पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि आतंकवादी जाकिर मूसा का चचेरा भाई और दो अन्य लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सीटी ग्रुप केे कैम्पस में एके 47 और आरडीएक्स लेकर कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच करेगी।
https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0










