दक्षिण भारतीयों से माफी मांगे राहुल, नवजोत सिद्धू को पंजाब मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए- भाजपा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 14 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

दक्षिण भारत के भाजपा नेता जेवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान से प्यार करती है और कांग्रेस के मंत्री व सदस्य पाकिस्तान की प्रशंसा करते नहीं थकते। राव ने कहा है कि राहुल गांधी को हर दक्षिण भारतीय से माफ़ी मांगनी चाहिए और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बर्खास्त किया जाना चाहिए।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाक प्रेम को लेकर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। दक्षिण भारत के भाजपा नेता जेवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान को दक्षिण भारत से बेहतर बताया और कहा कि पाकिस्तान में जाकर उन्हें बेहद अच्छा लगता है। सिद्धू ने कहा कि अगर वह तामिलनाडु जाते हैं तो भाषा सबसे बड़ी बाधा बनती है और वहां का खाना बिलकुल अलग है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान में खानपान और रहन सहन पंजाब की तरह ही है। यह बात अब भाजपा के गले नहीं उतर रही है और उन्होंने इसे देश प्रेम के विरुद्ध बताया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान को देश की तौहीन करने वाला बयान घोषित किया है।

नरसिम्हा राव ने कहा कि अखंडता में एकता भारत की पहचान है। यहां अलग-अलग बोली और अलग-अलग खानपान है लेकिन उसके बावजूद यहां एकता है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के लोग भारत के लिए अपनी जान छिड़कते हैं। किसी राज्य की तुलना पाकिस्तान से करना और पाकिस्तान को बेहतर बताना बेहद गलत है।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *