नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान की कैबिनेट में शामिल हो जाना चाहिए : संबित पात्रा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 15 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुए कहा कि उनको खुद को पाकिस्तान की कैबिनेट में शामिल करना चाहिए, क्योंकि उस देश के प्रति उनका प्रेम बढ़ता जा रहा है।

कसौली में एक उत्सव में सिद्धू के पाकिस्तान के दक्षिण भारत की तरह लगने संबंधी मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस सरकार की देश को उत्तर और दक्षिण के आधार पर बांटने की ‘साजिश’ है।

इसे जरूर पढ़ें – EXCLUSIVE: मुख्यमंत्री कैप्टन जिस ग्लोबल कबड्डी के सरप्रस्त, उसका मुख्य आयोजक व संयोजक आतंकी हवारा का प्रोमोटर, देखें तस्वीरें और VIDEO, पढ़ें ‘डेली संवाद’ का बड़ा खुलासा

पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के लिए जिस तरह उनके (सिद्धू) मन में प्यार बढ़ रहा है उसे देखते सिद्धू को यही सलाह दे सकते हैं कि उन्हें इमरान खान की कैबिनेट का हिस्सा बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ बार-बार जुड़ना साजिश दिखाता है।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की उनकी मानसिकता को दर्शाता है और यह पूरी कांग्रेस द्वारा एक रणनीति के तहत किया जा रहा है।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *