सेंट सोल्जर ग्रुप के चोपड़ा परिवार को सदमा, कविता चोपड़ा का निधन, अंतिम विदाई के लिए उमड़े लोग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 15 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

चारों ओर शिक्षा फैलाने में अपना योगदान देती आ रही श्रीमती कविता चोपड़ा जो कि सेक्रेड हार्ट स्कूल, न्यू सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल उधम सिंह नगर और शिशु मॉडल स्कूल की प्रेजिडेंट, अपने पति सुनील चोपड़ा के साथ कंदे से कंदे मिलकर चलने वाली और सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा की भाभी थी और पिछले कुछ समय से दिल की बीमारी से झुज रही थी, पंचतत्व में लीन हो गई।

23 अक्टूबर 1958 में जन्मी श्रीमती कविता चोपड़ा कठोर परिश्रम, नारी सशक्ति करण की मिसाल थी वहीँ समाज में डाले गए महत्वपूर्ण योगदान उनके कद को ओर भी उच्चा कर देते हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रशांत चोपड़ा को इस काबिल बनाया कि वह भी आज शिक्षा का प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने बेटी मेघा खन्ना को शिक्षा संस्कार और गुणों से ऊपर उठाया हैं।

सेंट सोल्जर ग्रुप के चोपड़ा परिवार को सदमा, कविता चोपड़ा का निधन, अंतिम विदाई के लिए उमड़े लोग

श्रीमती कविता चोपड़ा ने हमेशा जरूरमंद छात्रों तक शिक्षा पहुंचाई

श्रीमती कविता चोपड़ा ने हमेशा जरूरमंद छात्रों तक शिक्षा पहुँचाने के मंतव से ही आगे कदम बढ़ाए। आज सेंट सोल्जर ग्रुप, सेक्रेड हार्ट स्कूल, न्यू सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल उधम सिंह नगर और शिशु मॉडल स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय स्थान पर अपना नाम बना चूके है। वह बहुत सारी अध्यपकाओं, छात्राओं और अन्य महिलाओं के लिए पथ पथप्रदर्शक थी। उनके जाने से शिक्षा जगत और समाज को ना पुरी होने वाली कमी है जो सभी को खटकती रहेगी।

अंतिम संस्कार में इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सेंट सोल्जर ग्रुप के चोपड़ा परिवार को सदमा, कविता चोपड़ा का निधन, अंतिम विदाई के लिए उमड़े लोग

आज उनके मॉडल टाउन में अंतिम संस्कार पर उनके पति सुनील चोपड़ा, बेटे प्रशांत चोपड़ा, बहु आकृति चोपड़ा, बेटी मेघा खन्ना दामाद राघव खन्ना, जेठ अनिल चोपड़ा, श्रीमती संगीता चोपड़ा, उनके बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, बहु ऋतू चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा, ननद शुष्मा हांडा, सिम्मी पाषाण, नीलम कत्याल, मीना मल्होत्रा और अन्य परिवार के साथ सभी संस्थाओं के हर डायरेक्टर, प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स और उन से जुड़े हरेक की आँखें नम थी। इस अवसर पर राजनितिक, सामजिक, उद्योगपतियों ने इस कठिन समय में चोपड़ा परिवार को भावनात्मक साथ दिया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *