⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 98 शब्द|📅 19 Oct 2018
डेली संवाद, जालंधर
आदर्श नगर पार्क में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने आटोमैटिक बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया।
दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है। जिस तरह से राम ने रावण रूपी बुराई का नाश किया, उसी तरह समाज की बुराइयों का अंत करने के लिए सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर आयोजक विनोद मरवाहा, अजय मरवाहा, नरेश विज, अरुण सहगल आदि ने दलजीत सिंह आहलूवालिया का स्वागत किया।
देखें तस्वीर









