#MeToo: पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, बिजनेस को बढ़ाने के एवज में बनाए यौन संबंध

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 22 Oct 2018

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोलर घोटाले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल के खिलाफ मी टू के तहत यौन दु‌र्व्यहार का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई आरोपित सरिता एस. नायर की शिकायत पर की गई है। पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक अब्दुल करीम के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (एसआइटी) मामले की जांच करेगी। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

मामला राजनीति से प्रेरित: चांडी

दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री चांडी ने मामले को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए कहा कि इस समय केस दर्ज कर राज्य की माकपा नीति एलडीएफ सरकार सबरीमाला मुद्दे से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने मामले का कानूनी तौर पर सामना करने की बात कही।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

नायर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि चांडी ने जहां 2012 में मुख्यमंत्री आवास ‘क्लिफ हाउस’ में उसका यौन शोषण किया था वहीं वेणुगोपाल ने राज्य के तत्कालीन मंत्री एपी अनिल कुमार के घर ‘रोज आवास’ पर उससे दुष्कर्म किया था।

यह है मामला

सोलर पैनल घोटाले में सरिता नायर और बीजू राधाकृष्णन का नाम सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए पूर्ववर्ती यूडीएफ सरकार ने एक आयोग का गठन किया था। पिछले साल नौ नवंबर को विधानसभा के पटल पर आयोग की 1073 पेज की रिपोर्ट रखी गई। इसमें चांडी और उनके चार व्यक्तिगत स्टाफ पर नायर और उनकी कंपनी को सहायता पहुंचाने की बात कही गई थी।

रिपोर्ट में नायर द्वारा 19 जुलाई 2013 में पुलिस कमिश्नर को लिखे उस पत्र का भी जिक्र किया गया है, जिसमें नायर ने पूर्व मुख्यमंत्री चांडी, उनके कुछ मंत्रियों और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई कांग्रेस और यूडीएफ नेताओं पर यौन दु‌र्व्यवहार और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *