पंजाब के कैबिनेट मंत्री पर #Metoo का असर नहीं, महिला IAS अफसर को भेजे अश्लील मैसैज, राहुल गांधी तक पहुंची बात, मंत्री की कुर्सी खतरे में

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 24 Oct 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

एक तरफ जहां पूरे देश में #MeToo कैंपेन में कई हस्तियों की नौकरी चली गई। एक केंद्रीय मंत्री को पद से हाथ धोना पड़ा है। कई लोग इसकी आंच में झुलस रहे हैं, वहीं पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री का नया अश्लील मैसेज लीक हुई है। कैबिनेट मंत्री ने यह अश्लील मैसेज एक सीनियर महिला अफसर को लगातार भेजा। मामला अब राहुल गांधी के पास है, जिससे उक्त कैबिनेट मंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ गई है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने एक महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के ध्यान में मामला आने के बाद मंत्री ने महिला अफसर से माफी तो मांग ली है, लेकिन मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के पास पहुंच गया है।

अखबार में छपी खबर के मुताबिक कथित तौर पर मंत्री द्वारा महिला अधिकारी को देर रात अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जिस पर महिला ने शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद कुछ समय तक मंत्री की तरफ से कोर्इ मैसेज नहीं भेजे गए लेकिन एक माह पहले दोबारा मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे परेशान होकर महिला अधिकारी ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से इसकी शिकायत की।

मंत्री ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

बताया जाता है कि उक्त मंत्री महिला अधिकारी को पहले अपने विभाग में ही तैनात करना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हो सके। वहीं मामला बढ़ता हुआ मुख्यमंत्री कैप्टन सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने सख्ती दिखाते हुए मंत्री से माफी भी मंगवार्इ।

सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई होगी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया होगा।

वहीं इस पूरे मामले पर मंत्री का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि किसी महिला अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामला अब राहुल गांधी के पास है, जिससे मंत्री की कुर्सी खिसकने को डर सताने लगा है।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *