सर्किट हाउस में 2 लाख की रिश्वत लेता एसडीएम गिरफ्तार, NOC के लिए ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 25 Oct 2018

नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटेगांव एसडीएम आरके वंशकार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई नरसिंहपुर के बाहर बने झोतेश्वर रेस्ट हाउस में हुई।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने स्थानीय कांग्रेस नेता और ठेकेदार सुरेंद्र राय से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क में मिट्टी और मुरम खदान की एनओसी देने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जिसकी शिकायत उन्होंने जबलपुर लोकायुक्त से की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने फरियादी के साथ मिलकर को एसडीएम को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया।

बुधवार को जब फरियादी झोतेश्वर सर्किट हाउस में एसडीएम को घूस के दो लाख रुपए दे रहा था, तभी लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने उन्हें पकड़ लिया। रिश्वत की राशि लेने के लिए गोटेगांव एसडीएम पिछले कई दिनों से झोतेश्वर सर्किट हाउस में रुके हुए थे।

लोकयुक्त जबलपुर डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि एसडीएम ने रिश्वत के तौर पर ली गयी रकम रेस्ट हाउस के अपने कमरे में रखे सोफे के कवर में छिपाकर रखी थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *