अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिनिधित्व करेंगे सेंट सोल्जर के खिलाडी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 29 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

दिल्ली में करवाए गए ओलंपिक्स नैशनल लेवल टूर्नामेंट में सेंट सोल्जर कॉलेज बस्ती दानिशमंदा के खिलड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल गोल्ड मैडल प्राप्त किये बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहे ओलंपिक्स टूर्नामेंट में भी अपनी जगह बनाई।

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने कॉलेज डायरेक्टर अनूप सिंह मुल्तानी, प्रिंसिपल अकविर कौर, शारीरिक शिक्षा अध्यापक और कोच जगमीत सिंह ढिल्लों, छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

उन्होंने बताया कि ओलंपिक्स नैशनल लेवल टूर्नामेंट में अंडर-19 लड़कों में थ्रो बॉल में +2 आर्ट्स के अंकुश, दमन महरा, सरबजीत सिंह मान, अमन कुमार, नितीश, लवप्रीत सिंह, +2 मेडिकल के साहिल, +1 आर्ट्स के सौरव ने गोल्ड मैडल, लड़कियों में थ्रो बॉल अंडर-22 में +2 आर्ट्स की मनीषा, शिवानी, +2 कॉमर्स की दीक्षा, पी.जी डी.सी.ऐ की निष्ठा, बी.ऐ पहले वर्ष की संजू, बी.ऐ दूसरे वर्ष की तनप्रीत कौर, बी.ऐ तीसरे वर्ष की कोमल और किरन ने गोल्ड मैडल प्राप्त किये हैं।

कोच जगमीत सिंह ने बताया कि इस नैशनल टूर्नामेंट में देश के सभी राज्यों की टीमें ने भाग लिया था और पंजाब की प्रतिनिधिता कर रहे सेंट सोल्जर खिलाडियों ने अपने बेहतरीन खेल से गोल्ड प्राप्त किये है। चेयरमैन श्री चोपड़ा ने बताया कि अब यह छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थ्रो बॉल इवेंट में भारत की प्रतिनिधिता करेगें।

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

छात्रों ने अपनी ख़ुशी को बांटते हुए कहा कि वह पूरी लग्न से अंतरराष्ट्रीय के लिए तैयारी करेगें और देश का नाम चमकाएंगे। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर को अपने छात्रों पर गर्व है और इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयारी करने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *