WhatsApp पर चैटिंग में आएगा अब और मजा, जल्द आने वाले हैं 5 ज़बरदस्त फीचर्स, जाने कैसे यूज करेंगे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप WhatsApp 2018 की शुरुआत से ही अपने यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर पेश कर रहा है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि WhatsApp जल्द ही 5 और नए फीचर लाने वाला है. फिलहाल इन फीचर्स का beta वर्जन आया है और जल्द ही हर यूज़र्स के लिए नया अपडेट आ जाएगा. इन तीन फीचर्स में प्राइवेट रिप्लाई, वेकेशन मोड, लिंक्ड सोशल मीडिया अकाउंट्स, इनलाइन इमेज और साइलेंट मोड शामिल हैं।

Private Reply फीचर

कंपनी ने स्टीकर फीचर रोलआउट करने के बाद अब प्राइवेट रिप्लाई फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स ग्रुप चैट में प्राइवेट रिप्लाई कर सकेंगे. इससे ग्रुप चैट में बिना किसी दूसरे यूज़र के जानकारी के ग्रुप में एक यूज़र को रिप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी भी मैसेज को वॉट्सऐप ग्रुप में देखने के लिए तीन डॉट पर क्लिक करके प्राइवेट रिप्लाई ऑप्शन को देख सकते हैं. बता दें कि ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में मौजूद है।

जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि अगर आप छुट्टी में कहीं बाहर हैं या कहीं घूमने गए हैं और वाट्सऐप के रिंगटोन से खुद को दूर रखना चाहते हैं, तो ये फीचर बेस्ट है. इससे आप बिना किसी डिस्टर्बेंस के आप अपनी छुट्टी मना सकेंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और आइओएस दोनों प्लेटफार्म के लिए कर रहा है।

इस फीचर का मकसद यह है कि अगर आप वॉट्सऐप से कुछ समय के लिए दूर होना चाहते हैं तो आप कन्वर्सेशन को म्यूट कर सकते हैं और जब आप वापस वॉट्सऐप को चलाएंगे तो आप उस चैट में एक नया मैसेज रिसीव करने के बावजूद अपने आर्काइव पर वापस आ सकेंगे. यह फीचर वॉट्सऐप नोटिफिकेशन सेटिंग में शो प्रीव्यू ऑप्शन के नीचे होगा।

Linked Social Media अकाउंट

इस फीचर से आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे फेसबुक, ट्वीटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम को वाट्सऐप से लिंक कर सकेंगे. इससे क्या होगा कि एक ही जगह आपको सारी सोशल मीडिया अकाउंट्स की नोटिफिकेशन मिल जाएंगी. यह फीचर जोड़ने की वजह तो भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन WABetaInfo की शेयर की गई जानकारी के मुताबिक आप इससे अपना फेसबुक अकाउंट रिकवर कर सकेंगे. इसके अलावा इससे क्रॉस पोस्टिंग में भी मदद मिलेगी जो वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट होल्डर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Silent Mode फीचर

यह फीचर ज्यादातर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए रोल आउट हो चुका है. यह म्यूट चैट के बैज को छुपाने में मदद करता है. हमारे वॉट्सऐप पर जब ज्यादा मैसेज आते हैं तो उसका नोटिफिकेशन बार-बार दिखाता है ऐसे में साइलेंट मोड आपके म्यूट चैट पर आए अनरीड मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं दिखाने देगा. इस फीचर को आपको सेटिंग में जाकर ऑन करने के जरूरत नहीं है यह डिफॉल्ट फीचर है।

Inline image

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.291 में inline image नोटिफिकेशन फीचर को टेस्ट कर रहा है. हालांकि यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड 9.0 Pie या उससे बाद केवर्जन पर ही काम करेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *