संगरूर को मुख्यमंत्री कैप्टन ने दी बड़ी सौगात, 100 बेड वाले कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, ये होगी सुविधाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 12 Nov 2018

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने संगरूर में ओंकौलोजी ट्रेनिंग सैंटर की स्थापना का ऐलान

डेली संवाद, संगरूर/चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के लोगों को वाजिब दरों पर कैंसर का इलाज मुहैया करवाने को लेकर आज संगरूर में 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की गई है और उद्घाटन किये गए इस नये अस्पताल में अत्याधुनिक ओंकौलोजी प्रशिक्षण सैंटर की योजना भी बनाई गई है। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और पी.डबल्यू.डी. मंत्री विजय इंद्र सिंगला भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने संगरूर जिले के लिए कैंसर रोकथाम प्रोग्राम की भी शुरूआत की जिसके तहत कैंसर के जोखिम कारकों और बीमारी संबंधी हिफाजती कारणों संबंधी व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा मुहैया कराने के अलावा कैंसर का पता लगाने और इस इलाज को सुविधाजनक ढंग से प्राप्त करने के लिए इस संबंधी सुविधाओं को लोगों के नजदीकी मुहैया करवाया जायेगा।

मुल्लांपुर कैंसर अस्पताल अगले वर्ष की दीवाली तक मुकम्मल करने के आदेश

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के नज़दीक मुल्लांपुर में बनाऐ जा रहे टाटा कैंसर अस्पताल का भी जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि आगामी दीवाली तक इसको अमल में लाया जायेगा। उन्होंने अस्पताल के निर्माण में तेज़ी लाने के लिए सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश जारी किये।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बताया कि 29 करोड़ रुपए की लागत से फाजिल्का में तीसरे दर्जे के कैंसर केयर सैंटर का निर्माण किया जा रहा है जो सितम्बर, 2019 तक काम करना शुरू कर देगा। इसके अलावा अमृतसर में 114 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट भी स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने संगरूर सिविल अस्पताल के लिए सात करोड़ रुपए का भी ऐलान किया।

588 डाक्टर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को ज्वाईंन कर लेंगे

ब्रह्म मोहिंद्रा और विजय इंद्र सिंगला के साथ मुख्यमंत्री ने नये कैंसर अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अस्पताल का दौरा भी किया और डाक्टरों और मैडीकल स्टॉफ के साथ बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि 588 डाक्टर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को ज्वाईंन कर लेंगे और उनको अपने निवास स्थानों के नज़दीक तैनात किया जायेगा जिससे वह मरीजों की तह -दिल से सेवा करने के लिए समर्थ हो सकें। मंत्री ने आगे बताया कि डायलसिस की सुविधा के अलावा तपेदिक और हैपेटायटिस -सी के सभी टैस्ट सभी 22 सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त करवाए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *