छात्रा से जबरन शादी के बाद सुहागरात में दोस्तों से करवाया गैंगरेप, युवक के पिता ने भी अश्लील हरकतें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 13 Nov 2018

अपहरण के बाद दीपक ने छात्रा जबरन शादी कर दी

जींद। एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर गांव की ही छात्रा का अपहरण किया और फिर उससे जबरन शादी कर दी। इसके बाद वह दोस्तों से छात्रा का यौनशोषण करवाता रहा। यही नहीं युवक के पिता ने भी छात्रा से अश्लील हरकतें की। किसी तरह से छात्रा उनके चंगुल से छूटी और मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले में महिला थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जींद के राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के मुताबिक पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले युवक दीपक से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी दौरान 10 अगस्त को दीपक अपने दोस्त दर्शन व राजीव के साथ उससे मिलने आया। तीनों ने यहां से उसका अपहरण कर दिया। अपहरण के बाद दीपक ने छात्रा जबरन शादी कर दी।

दीपक व उसके दोस्त अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया

छात्रा के मुताबिक इसके बाद मनोज ने हिसार में कमरा किराये पर ले लिया। वहां दीपक, उसके भाई हिमांशु, सचिन, प्रवीन, जसबीर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक उसे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव भादू ले गया। कई दिन तक वहां रहे। वहां दीपक व उसके दोस्त अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा ने बताया कि इसके बाद दीपक ने अपने पिता सतीश को वहां बुला लिया। सतीश ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें की। वह किसी तरह आरोपितों के चंगुल से भाग निकली। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दीपक, उसके भाई हिमांशु, उसके पिता सतीश, अजय, दर्शन, राजीव, प्रवीन, सचिन, जसबीर के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, यौनशोषण करने का मामला दर्ज किया है।

डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि युवती से दुराचार करने के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *