छत्तीसगढ़ चुनाव में पहले चरण की वोटिंग में 70 फीसदी पड़े वोट, नक्सलियों के सभी मंसूबे फेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 13 Nov 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, रायपुर/नई दिल्ली

दो चरणों में हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सोमवार की शाम को समाप्त हो गई। आठ जिलों की 18 सीटों के लिए 70.08 प्रतिशत मतदान हुआ। माओवादियों के गढ़ में बड़ी संख्या में हुई वोटिंग से जनता ने यह साबित कर दिखाया कि बंदूकों के डर पर लोकतंत्र की ताकत भारी है।

छत्तीसगढ़ में दिन 18 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह से वोटिंग हुई। इनमें से आठ नक्सल प्रभावित जिले हैं। कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, खुज्जी में जमकर वोट पड़े। इस दौरान नक्सलियों ने कई जगहों पर वोटिंग प्रभावित करने की कोशिश भी की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

नक्सलियों से मुठभेड़

बीजापुर जिले के पामेड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान कोबरा बटालियन के 5 जवान भी घायल हुए। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है और वे खतरे से बाहर हैं। इसी तरह बैरमगढ़ में पोलिंग बूथ के पास की सड़क पर आईईडी विस्फोटक भी लगाया गया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे डिफ्यूज कर दिया।

मतदान के लिए इन इलाकों में 4,336 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कई जगह चुनाव का बहिष्कार करने से जुड़ी नक्सलियों की चेतावनी और बैनर-पोस्टर्स के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान के लिए निकले। इन सीटों पर शाम को मतदान समाप्त होने तक 70.08 फीसदी मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग में करीब 31 लाख 80 हजार वोटर हैं। इसमें से लगभग 16 लाख महिला मतदाता हैं।

नयनार मतदान बूथ संख्या 183 तक पहुंच गई

दंतेवाड़ा जिले के केतकल्याण ब्लॉक में तुमाकपाल कैंप के पास नक्सलियों ने 1-2 किलोग्राम इम्प्रोविज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट किया। एआईडी (ऐंटी नक्सल ऑपरेशंस) देवनाथ ने बताया, ‘सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगभग 5:30 बजे तुमाकपाल-नयनार रोड पर नक्सलियों ने आईईडी को ट्रिगर किया था। सुरक्षा बलों और चुनावकर्मी दल को कोई नुकसान नहीं हुआ है और पार्टी सुरक्षित रूप से नयनार मतदान बूथ संख्या 183 तक पहुंच गई।’

सुकमा जिले के कोंटा स्थित बांदा में एक मतदान केंद्र के पास आईईडी विस्फोटक का पता चला। इसके बाद वास्तविक मतदान केंद्र से दूर एक पेड़ के नीचे बनाए गए अस्थायी मतदान बूथ के बाहर मतदाताओं ने कतार लगा ली। मतदान केंद्र के पास तीन आईईडी का पता चला और सीआरपीएफ बम निरोधक दल ने उन्हें डिफ्यूज करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। तब तक पेड़ के नीचे मतदान जारी रहा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *