फगवाड़ा के इस पैटर्न को जालंधर में भी लागू कर सकते हैं मेयर राजा, हर घर को मिलेगा UID नंबर प्लेट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 13 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि शहर के सभी घरों के बाहर एक जैसी नम्बर प्लेटें लगाई जाएंगी। इन नम्बर प्लेटों पर न केवल सैक्टर नम्बर लिखा होगा बल्कि वह यू.आई.डी. नम्बर भी होगा जो हर घर को अलाट हो चुका है। जालंधर में 2.92 लाख घर हैं। इसका जीआईएस सर्वे पहले करवाया जा चुका है।

जीआईएस सर्वे के बाद 2.92 लाख प्रॉपर्टीज का पूरा डाटा फीड

मेयर जगदीश राजा ने बताया कि जीआईएस सर्वे के बाद 2.92 लाख प्रॉपर्टीज का पूरा डाटा फीड हो चुका है और अब इस यू.आई.डी. नम्बर का उपयोग प्रॉपर्टी टैक्स व वाटर टैक्स वसूली में शुरू हो चुका है। जगदीश राजा ने इसके लिए फगवाड़ा नगर निगम के प्लेट का सैंपल मंगवाया है। 

मेयर ने बताया कि यू.आई.डी. नम्बर को यदि निगम की सभी वसूली प्रक्रिया से जोड़ दिया जाए तो वसूली में काफी वृद्धि हो सकती है। मेयर ने बताया कि एक प्लेट की कीमत 80 से 100 रुपए के बीच बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *