NO ENTRY में घुसने से रोकने पर ट्रक ने ASI को टक्कर मारी, फिर 600 मीटर घसीटा, दर्दनाक मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 14 Nov 2018

नई दिल्ली। नो एंट्री जोन में घुसने से रोकने पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जितेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इतने पर भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और एएसआई को 600 मीटर तक घसीटते ले गया। दूसरे सिपाहियों ने करीब 5 किमी तक पीछा करने के बाद ट्रक ड्राइवर को धर दबोचा। इसके बाद इलाज के दौरान 48 वर्षीय एएसआई जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना मंगलवार सुबह धौला कुआं से महिलापालपुर-गुड़गांव की ओर जाने वाली रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, ट्रक को मेवात का रहने वाला अशफाक (22) चला रहा था। उसके पास ना तो ड्राइविंग लाइसेंस था, ना ही ट्रक के कोई दस्तावेज। जांच से पता चला कि उसके खिलाफ में हत्या के प्रयास के दो मुकदमे पहले से चल रहे हैं। वह अकेला ही ट्रक चला रहा था। साथ में कोई हेल्पर भी नहीं था।

धौलाकुआं से महिपालपुर-गुड़गांव की ओर हादसा

पुलिस ने बताया कि एएसआई जितेंद्र सिंह मंगलवार सुबह धौलाकुआं से महिपालपुर-गुड़गांव की ओर जाने वाली रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे। उनके साथ सिपाही पवन, संदीप और विजयपाल भी थे। सुबह 7:41 बजे एक ट्रक बड़ी ही तेज रफ्तार और लापरवाही से चलता हुआ धौलाकुआं से महिपालपुर-गुड़गांव की ओर वाली रोड पर आ रहा था।

एएसआई जितेंद्र ने देखा कि यह ट्रक नो एंट्री जोन में घुसने की कोशिश कर रहा है। उसे रोकने के लिए दूर से ही हाथ दिया गया। ट्रक ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी। इससे पहले की एएसआई कुछ समझ पाते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर ट्रक लेकर वहां से फरार होने लगा। लेकिन उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक एएसआई की दो बेटियों में बड़ी एमएससी, छोटी बीएससी और बेटा बीटेक कर रहे हैं। परिवार में वह अकेले कमाने वाले थे। पुलिस की ओर से मृतक एएसआई के परिवार की मदद करने के लिए हरसंभव कोशिश करने का आश्वासन दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *