BJP ने जालंधर की इस महिला नेत्री को दी जिम्मेदारी, संगठन का किया विस्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 14 Nov 2018

सुनीता भारद्वाज भाजपा महिला मोर्चा 7 की अध्यक्ष बनी

बचपन से जनसंघ,जनता पार्टी,भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही-सुनीता भारद्वाज

डेली संवाद, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी महिला मोर्चा की प्रधान सुखराज कौर ने केंद्रीय विधानसभा के मंडल 7 महिला मोर्चा की प्रधान सुनीता भारद्वाज को नियुक्त किया।

भारद्वाज शहर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के विकास एवं उनके अधिकारों के लिए समाज मे सक्रिय रह निरंतर महिलाओं को साथ लेकर विशाल धार्मिक समाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाती आ रही है।

सुनीता भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद उनके सहयोगी एवं समर्थको ने उनको बधाइयां दी।भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य गुलशन व्यास, पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, मंडल 6 भाजपा के महामंत्री ललित बब्बू, मंडल 7 के युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक व्यास, युवा भाजपा नेता अभी सिक्का व अंशुमन महाजन ने सुनीता भारद्वाज को चुनरी डाल उनको मिठाई खिला नई जिम्मेवारी मिलने की बधाई दी।

इस अवसर पर सुनीता भारद्वाज ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा मेरे माता पिता परिवार व ससुराल परिवार पिछली कई पीढ़ियों से अपने संगठन के साथ जुड़ा रहा है।

इसलिए बचपन से जनसंघ, जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही। सुनीता ने सभी को विश्वास दिलाया मुझे जो काम पार्टी की तरफ से दिया जाएगा उसे निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठनहित मे करके देश मे दोबारा मोदी सरकार बने और जालन्धर से सांसद भाजपा गठबंधन का बने उसके लिए दिल से सब भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करूंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *