जालंधर में लगा रोजगार मेला, 720 नौजवानों को इंटरव्यू के बाद सीधे नौकरी, डीसी ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 14 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब सरकार की घर -घर रोजगार योजना के तहत जिला प्रशासन की तरफ से आज रोजगार मेला लगाया गया है। इसमें 720 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों ने मौके पर ही नौकरी मुहैया करवाई। मेले का उद्घाटन डीसी वरिंदर कुमार शर्मा, विधायक सुरिंदर चौधरी और सांसद संतोख चौधरी ने किया।

डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि यह आज सभी नौजवानों के लिए एक एतिहासिक दिवस है जब वह नौकरी हासिल करके राज्य के आर्थिक विकास में हिस्सेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले का मुख्य उदेश्य बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा के उनको समय के मित्र बनाना है।

डीसी ने कहा कि आज कोगनिकसिया, ऐतेनिक सलूशन, ए.जी.आई., ऐजूफिन, वे प्रौद्यौगिकी, बजाज अलायंस, मैक्स लाईफ़, जी.टैक सोफ्ट्वेयर, सिगनीसैंट, पुखराज, ओला, सैकरट हार्ट, वी कौन, एल.आई.सी., नरायनी, स्टार, जुमैटो, पी.एन.बी., सनमैकस, नराईनी हरबलज़, टेक महेन्दरा, ड्रीम वीवरज़ और अन्यों के समेत कई नामी कंपनियों ने इस रोजग़ार मेले में पहुँच करके नौजवानों को अलग-अलग नौकरियों के लिए चुना।

नौजवानों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि यह आज उनकी जि़ंदगी का ऐतिहासिक पल है जब वह अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से इन नौजवानों के सुनहरी भविष्य की शुरुआत का आधार बन गया है। पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुरू की गई घर -घर रोजग़ार मुहिम के अंतर्गत लगाए गए यह कैंप नौजवानों की तकदीर बदलने में सहायक हो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *