पुलिस चौकी इंचार्ज ने महिला से कहा- मेरे साथ रात गुजारो तभी लिखूंगा FIR, चौकी में ही रेप का प्रयास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 15 Nov 2018

नोएडा। नोएडा पुलिस में तैनात एक चौकी प्रभारी पर एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रभारी ने महिला से रात गुजारने का प्रस्ताव रखा था। पीड़िता पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लेकर पहुंची थी।

आरोप है कि इनकार करने पर प्रभारी ने उसके साथ जबरदस्ती की। प्रभारी ने उसे धक्के देकर जमीन पर गिरा दिया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह वहां से भाग कर बाहर आई। महिला ने प्रभारी से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है

महिला सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ रहती है

महिला सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ रहती है। उसका कहना है कि दो नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे पड़ोस में रहने वाला वीरपाल ने उसके पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पति के सिर में 18 टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया और उसे जमानत मिल गई।

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिला चार नवंबर को कड़ी कार्रवाई की गुहार लेकर दोबारा चौकी पहुंची। उसका आरोप है कि प्रभारी उसे एक कमरे में लेकर गया और उसके सामने एक रात गुजारने का प्रस्ताव रखा। यह सुनकर वह हैरान रह गई और इनकार करके कमरे से बाहर निकलने लगी। इसके बाद प्रभारी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ की।

इस संबंध में एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा का कहना है कि इस घटना के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। अभी तक महिला की शिकायत उनके पास नहीं आई। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो बात सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *