‘बड़े बे-आबरू होकर’… : अफसरों ने पहले मेयर की बात नकारी, किरकिरी हुई तो पहुंचे MLA की शरण में, ‘दूत’ ने करवाई मीटिंग, इज्जत पर लगाई ‘मरहम’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 15 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले।
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले….

हाईकोर्ट में पूर्व मेयर सुरेश सहगल को अग्रिम जमानत मिलने के बाद हड़ताल और धरने पर बैठे अफसरों की जमकर किरकिरी हुई है। उपरोक्त पंक्तियां निगम अफसरों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। तीन दिन पहले मेयर जगदीश राजा समेत अन्य नेताओं ने अफसरों से हड़ताल खत्म कर काम पर आने को कहा, जिसे अफसरों ने नकार दिया था। आज अफसर ही बैकफुट पर आ गए। इसे मैनेज करने के लिए अफसरों के एक ‘दूत’ ने मेयर और विधायक राजिंदर बेरी का सहारा लिया।

'बड़े बे-आबरू होकर'... : अफसरों ने पहले मेयर की बात नकारी, किरकिरी हुई तो पहुंचे MLA की शरण में, 'दूत' ने करवाई मीटिंग, इज्जत पर लगाई 'मरहम'

पिछले कई दिनों से पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल पर अड़े अफसरों ने शहर के किसी भी नेता की नहीं सुनी। यहां तक कि मेयर जगदीश राजा की भी बात अफसरों ने नकार दिया। जिससे गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल पर जुटे रहे। आज हड़ताली अफसरों की उस वक्त मुंह की खानी पड़ी जब कोर्ट ने पूर्व मेयर की याचिका स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

अफसर अपनी इज्जत बचाने के लिए मेयर की शरण में आए

इस फैसले के बाद अपनी इज्जत बचाने के लिए अफसरों ने मेयर के अफसर ‘दूत’ से मिन्नतें की। जिससे मेयर जगदीश राजा और विधायक राजिंदर बेरी को निगम के टाउन हाल में बुलाया गया। एक मीटिंग हुई। उसमें मैसेज देने की कोशिश की गई कि विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा अफसरों के साथ हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जो अफसर कल तक इस मुद्दे पर मेयर की बात को नकार चुके थे, आज वही अफसर अपनी इज्जत बचाने के लिए मेयर की शरण में आए। और मेयर ने भी उनका पूरा सहयोग किया।

'बड़े बे-आबरू होकर'... : अफसरों ने पहले मेयर की बात नकारी, किरकिरी हुई तो पहुंचे MLA की शरण में, 'दूत' ने करवाई मीटिंग, इज्जत पर लगाई 'मरहम'

फिलहाल अफसरों का दावा है कि मीटिंग में विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा ने आश्वासन दिया है कि वे पूर्व मेयर सुरेश सहगल की जमानत रद्द करवाने में पूरी मदद करेंगे। अफसरों ने कहा कि उनकी हड़ताल खत्म नहीं, बल्कि स्थगित की गई है। बैठक में एसई अश्वनी चौधरी, रजनीश डोगरा, किशोर बांसल, एटीपी लखबीर सिंह, सुपरिंटैंडेंट मनदीप सिंह, इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, रूपिंदर टिवाणा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *