रिश्वतखोर हवलदार : विजीलैंस ने 30,000 रुपए रिश्वत लेते इस पुलिस मुलाजिम को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 15 Nov 2018

एस.टी.एफ फिऱोज़पुर में तैनात है हवलदार

डेली संवाद, चंड़ीगढ़

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एस.टी.एफ फिऱोज़पुर में तैनात हवलदार मुखत्यार सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। एसटीएफ का हवलदार एक केस में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को शिकायतकर्ता मंगल सिंह निवासी गाँव चपाती, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त मुख्य सिपाही द्वारा उसके विरुद्ध दी गई दरख़ास्त पर कार्यवाही न करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ है।

विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *