डिप्स भोगपुर में सोलो डांस प्रतियोगित में सरगुन, राजीव, तिशिका, श्रेयस तथा वीरपाल रहे विजेता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 15 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

डिप्स स्कूल भोगपुर के प्री विंग में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी नन्हें मुन्नों ने रंग-विरंगे परिधानों में बहुत आकर्षक लग रहे थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करते हुए उनके मन के भावों को बाहर लाना था। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ तढ़ कर भाग लिया।

प्रतियोगिता का आगाज स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए किया गया। इस प्रतियोगिता में पंजाबी गीतों पर नृत्य करने वाले विद्यार्थियों ने पंजाबी विरासत से संबंधित पूर्ण परिधान जैसे सलवार सूट, टिक्का, परादी आदि पहन कर आकर्षक रूप धारण किया। प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया।

प्रथम चरण में नर्सरी तथा दूसरे चरण में के.जी. व प्रैप के विद्यार्थियों को लिया गया। डांस प्रतियोगिता दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपनी नटखट अदाओं से सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सरगुन तथा राजीव ने प्रथम स्थान तिशिका ने दूसरा तथा श्रेयस व वीरपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को जीत की बधाी दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेत्साहित किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *