BSP प्रमुख मायावती ने कहा- BJP ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ है कांग्रेस, गठबंधन का सवाल ही नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 17 Nov 2018

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अजित जोगी की अगुवाई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। बीजेपी और कांग्रेस को ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’बताते हुए मायावती ने कहा कि उनका गठबंधन इन दोनों पार्टियों से कतई गठबंधन नहीं करेगा।

मायावती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीएसपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। ऐसे में सरकार बनाने के लिए किसी अन्य दल से समर्थन लेने की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ‘हमें और अजित जोगी को (पूर्ण बहुमत मिलने का) पूरा भरोसा है लेकिन जहां तक बीजेपी और कांग्रेस से गठबंधन की बात है तो ऐसा करने के बजाय हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।’

बीजेपी और कांग्रेस गरीब तबकों की हितैषी कतई नहीं

बीएसपी प्रमुख ने कहा, ‘बीएसपी-जेसीसी गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं जबकि बीजेपी और कांग्रेस इन तबकों की हितैषी कतई नहीं हैं। इन वर्गों के मामले में ये दोनों पार्टियां ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ हैं। इनका साथ लेने का सवाल ही नहीं है।’

गौरतलब है कि बीएसपी और जेसीसी ने पिछले सितंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गठबंधन करके लड़ने का ऐलान किया था। प्रदेश की 90 में से 55 सीटों पर जेसीसी और 35 सीटों पर बीएसपी ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। गठबंधन के तहत यह भी ऐलान किया गया है कि अगर बहुमत मिला तो जोगी मुख्यमंत्री होंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *