विकास की दिशा में भटक गई है कांग्रेस सरकार : मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 17 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास की दिशा से पूरी तरह भटक गई है। विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है। अपने अब तक के कार्यकाल में सरकार यह तय नहीं कर पाई है कि उसे क्या करना चाहिए।

यह बात पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कही। श्री भगत ने कहा कि जब तक राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी, लोग विकास की बात किया करते थे। प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर था।

अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के शासनकाल में विकास की कई योजनाएं बनीं जो आज तक अधूरी हैं जबकि यह सरकार अभी तक किसी तरह का लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकी है। दावा बहुत किया जाता है लेकिन धरातल पर विकास दिखता ही नहीं है।

आज राज्य विकास के नाम पर और पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार दिखावे के लिए गरीबों का हित करने का खोखला दावा कर रही है जबकि पूंजीपतियों तथा उद्योगपतियों के हित के लिए काम कर रही है।

श्री भगत ने आह्वान करते हुए कहा अगर पंजाब के लोग अपने क्षेत्र और राज्य की दिशा और दशा तथा तस्वीर और तकदीर बदलना चाहते हैं तो 2019 के चुनाव में आप सभी भाजपा का साथ दीजिये।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *