मुख्यमंत्री बोले- IAS अफसर पिकनिक मनाते हैं, बंगलों से नहीं निकलते, अफसरों की लगी ‘क्लास’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 18 Nov 2018

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे पहले शायद ही किसी ने इतने गुस्से में देखा हो। उनके सख्त तेवरों का असर शुक्रवार को नौकरशाही पर दिन भर दिखा। प्रशासनिक हलकों में चारों ओर एक ही चर्चा होती रही। चर्चा मुख्यमंत्री की धान खरीद को लेकर गुरुवार रात की गई वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग की।

दो साल रिकार्ड खरीद होने के बाद सवा महीने के धान खरीद के मौजूदा आंकड़े बेहद खराब हैं। बीते सालों की तुलना में मौजूदा खरीद कई गुना पीछे चल रही है। लिहाजा मुख्यमंत्री का गुस्सा स्वाभाविक था। आधा दर्जन से अधिक डीएम को उन्होंने जमकर डपटा। यहां तक कह दिया कि ‘आईएएस अधिकारी सिर्फ पिकनिक मनाते हैं, बंगलों से बाहर नहीं निकलते। कितनी शर्म की बात है कि मुझे समीक्षा करनी पड़ती है।’

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि इनकी छुट्टी कर दीजिए

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। एक जिले के डीएम और कमिश्नर दोनों गायब थे। सीडीओ ने बताया कि डीएम चुनाव आयोग की बैठक में गए हैं। मुख्यमंत्री के दोबारा पूछे जाने पर सीडीओ ने बताया कि वे घर पर हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि इनकी छुट्टी कर दीजिए। ऐसी जगह भेजिए जहां न गाड़ी मिले और न चपरासी। पश्चिम के एक जिले के डीएम ने बताया कि उत्तराखण्ड में कमीशन एजेंट से खरीद होने के कारण यूपी का धान भी वहां चला गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप धान खरीद की समय से तैयारी नहीं करेंगे, तो किसान क्या करेगा। दो साल भी नौकरी के हुए नहीं और हड़ताल करेंगे!

बीते दिनों हड़ताल के कारण धान खरीद प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया कि हड़ताल वालों को घर भेज दीजिए। एक बार सख्ती से निपट लीजिए। लेखपालों की हड़ताल के समय मैंने कहा था। दो साल भी नौकरी के हुए नहीं और हड़ताल करेंगे। संभवत: पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इतना कड़ा आदेश दिया है कि कमिश्नर धान खरीद की केन्द्रवार समीक्षा करेंगे और डीएम सभी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। बाराबंकी के डीएम ने कहा कि हड़ताल के कारण खरीद नहीं हो पाई , सीएम ने कहा कि सबके खिलाफ कार्रवाई करो।

सीएम सख्त, कुछ अफसरों पर गिर सकती है गाज

मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों को देखते हुए संभावना है कि जल्द ही कुछ लापरवाह अफसरों पर गाज गिर सकती है। बार-बार सचेत करने के बाद भी कामकाज का तरीका न बदलने वाले अफसरों के साथ उन्होंने सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया है। गुरुवार को धान खरीद की समीक्षा के दौरान नौकरशाही को मुख्यमंत्री के इस तेवर की झलक देखने को भी मिल गई थी। फिर अगले ही दिन शुक्रवार को लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइंस का औचक निरीक्षण करके और मोहनलालगंज में धान खरीद का जायजा लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश भी दे दिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *