डेली संवाद, जालंधर
देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म दिवस पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस भवन में प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया की देखरेख में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि देश को इंदिरा गांधी ने एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने इस दौरान समाज को उनकी तरह निडर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजू अरोड़ा, बब्बी चड़ढा, सतनाम बिट्टू व अन्य उपस्थित थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…