हाई अलर्ट के बीच पंजाब में फिर से सनसनीखेज वारदात, इस पार्टी के पूर्व प्रधान को सरेआम मारी गोली

Daily Samvad
1 Min Read

सुखपाल सिंह खैहरा के करीबी बताए जा रहे हैं सुरेश शर्मा

डेली संवाद, अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी नेता को गोली मारी गई है। अमृतसर के छेहाटा में आज शाम आप के पूर्व जिला प्रधान सुरेश शर्मा को गोली मारी गई है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक आप नेता सुरेश को तीन गोलियां मारी गई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरेश शर्मा सुखपाल सिंह खैहरा के करीबियों में से एक है। हाई अलर्ट के बीच पंजाब में लगातार वारदात हो रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *