⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 138 शब्द|📅 21 Nov 2018
कटक। ओडिशा के कटक में जगतपुर के पास मंगलवार को एक बस भैंस से टकराकर महानदी पर बने पुल से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, 49 जख्मी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मृतकों में तीन महिलाएं और नौ पुरष शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बस कटक से अंगुल जा रही थी। हादसे में भैंस की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया। उन्होंने आसपास के अस्पतालों को मरीजों का इलाज मुफ्त में करने का आदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








