⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 138 शब्द|📅 21 Nov 2018
डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर निरंकारी भवन पर बम फेंकने वाले एक आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस दूसरे आतंकी की तलाश कर रही है। इस आतंकी हमले के पीछ हरमीत सिंह हैप्पी पी.एच.डी. का हाथ बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक पटियाला से पकड़ा गया खालिस्तान गदर फोर्स आतंकी संगठन से जुड़ा आतंकी शबनमदीप सिंह बेरोजगार युवकों को बरगलाकर आतंकियों की फौज तैयार कर रहा था। शबनमदीप सिंह हैप्पी पीएचडी के संपर्क में था।
गौरतलब है कि रविवार की सुबह 11:30 बजे के करीब अदलीवाल स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान काले रंग के पल्सर पर आए 2 आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था जिसमें प्रचारक सुखदेव कुमार के अतिरिक्त 17 वर्षीय संदीप सिंह व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी और 21 श्रद्धालु घायल हो गए थे।








