पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पोस्ट मैट्रिक वज़ीफों और किसानों के लिए बिजली सब्सिडी हेतु 322 करोड़ रुपए जारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 124 शब्द|📅 21 Nov 2018
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर वित्त विभाग ने आज पोस्ट मैट्रिक वज़ीफों और किसानों के लिए बिजली सब्सिडी के लिए 322 करोड़ रुपए जारी किये हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक संबंधी विभाग को पोस्ट मैट्रिक वज़ीफ़ा स्कीम के अंतर्गत साल 2016 -17 की अदायगी के लिए 172 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। इसी तरह किसानों की कृषि बिजली सब्सिडी के लिए पावरकॉम को 150 करोड़ की राशि जारी की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हिदायतें जारी की हुई हैं कि वित्तीय अनुशासन और अतिरिक्त खर्चों में कटौती करके वित्तीय प्रबंध किये जाएँ जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति और मज़बूत बनाई जा सके।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *