जालंधर समेत पंजाब के 6 जिलों में सिंगापुर की ‘थिंक गैस’ करेगी 2000 करोड़ का निवेश, ये मिलेगा फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 22 Nov 2018
  • पंजाब में सिंगापुर आधारित कंपनी 2000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश करेगी

  • मुख्यमंत्री द्वारा निवेश पंजाब को प्रोजैक्ट के लिए ज़रूरी सहमति दिलाने के निर्देश

  • प्रोजैक्ट से प्रदूषण घटेगा और रोजग़ार के मौके पैदा होंगे

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब में निवेश के लिए पैदा हुए उत्साहजनक माहौल के प्रति स्वीकृति देते हुए सिंगापुर आधारित कंपनी थिंक गैस इन्वेस्टमैंट पी.टी.ई. लिमिटेड (थिंक गैस) ने राज्य में कुदरती गैस वितरण का बुनियादी ढांचा स्थापित करने का फ़ैसला किया है। जिससे 2000 करोड़ का सीधा विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) और रोजग़ार के 1500 अवसर पैदा होने की आशा है।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक यह प्रस्तावित बुनियादी ढांचा लुधियाना, बरनाला, मोगा, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के 12000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैलेगा। कंपनी का उद्देश्य पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 45 प्रतिशत घरों में प्रवेश करके ऊर्जा के उपभोग के ढंग में तबदीली लाना है।

थिंक गैस के सी.ई.ओ. हरदीप सिंह राय ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करके कंपनी की अगले 4-5 सालों की योजनाओं बारे चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कंपनी अपने पहले पड़ाव का काम जल्दी शुरू करेगी। इस प्रोजैकट सम्बन्धी विचार-विमर्श के दौरान इन्वेस्टमैंट पर्मोशन की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन और निवेश पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस प्रोजैक्ट को समय पर अमल में लाने के लिए उनकी सरकार की तरफ से कंपनी को हर संभव सहयोग देने का भरोसा देते हुए निवेश पंजाब को हिदायत की कि कंपनी को सम्बन्धित अथॉरिटी से ज़रूरी प्रवानगियां दिलाईं जाएँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट राज्य में साफ़ ईंधन के बुनियादी ढांचे की स्थापना का नया दौर शुरू करेगा जिससे उद्योग और नागरिक इस ईंधन के प्रयोग के प्रति उत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण प्रदूषण भी घटेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *