⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 141 शब्द|📅 23 Nov 2018
युथ कांग्रेसी नेता पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
थाना एक के अंतर्गत आते डीएवी फ्लाईओवर के ऊपर युथ कांग्रेसी नेता पर अज्ञात हमलावरों ने हमला करके घायल कर दिया।
जानकारी देते हुए हरनेक गोल्डी पुत्र विजय कुमार निवासी रविदास नगर ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। अपने काम से लौटते वक्त रात्रि 12:25 पर अपने घर जा रहे था कि डीएवी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।
जिसके कारण वह घायल हो गया। हमलावर जाते समय 3300 की नकद व सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत थाना एक कि पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर कर्मी व थाना एक कि पुलिस पहुंची जिन्होंने घायल अवस्था मे अस्पताल दाखिल करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








