CM योगी का बड़ा फैसला, अयोध्या में सरयू तट पर लगेगी 221 मीटर ऊंची राममूर्ति, मॉडल हुआ जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 545 शब्द|📅 25 Nov 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली/लखनऊ

अयोध्या में सरयू तट पर भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं से वापस आने के बाद इस प्रस्ताव पर सहमति दी। देर रात हुई बैठक में योगी के समक्ष भगवान राम की मूर्ति व उसके आसपास किये जाने वाले सुंदरीकरण समेत अन्य कामों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। यह मूर्ति गुजरात के सरदार सरोवर में लगाई गई सरदार पटेल की मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विहिप की धर्मसभा की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची विशालकाय दिव्य मूर्ति स्थापित कराने तोहफा दिया। यह भव्य मूर्ति कांसे की होगी। इस मूर्ति के साथ अत्याधुनिक म्युजियम भी स्थापित होगा। इसमें अयोध्या और राम से जुड़ा पूरा इतिहास होगा।

प्रजेंटेशन के समय प्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद थे

मुख्यमंत्री के सामने धनुष पर बाण चढ़ाने के लिए तत्पर वनवासी राम के स्वरूप वाली मूर्ति थी तो अलग-अलग स्वरूप में राजा राम के छवि वाली एकल मूर्ति रखी गई। मुख्यमंत्री ने छत्र के नीचे भगवान राम की पूर्ण स्वरूप वाली राजा राम के वेश वाली मूर्ति को लगाए जाने पर अपनी सहमति दी। प्रजेंटेशन के समय प्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं से लखनऊ वापस आने के बाद कल रात को इस प्रस्ताव पर सहमति दी। देर रात हुई बैठक में योगी के समक्ष भगवान राम की मूर्ति व उसके आसपास किये जाने वाले सुंदरीकरण समेत अन्य कामों का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

श्रीराम की मूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी, जबकि मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र तथा नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है। राममूर्ति कांस्य की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पांच वास्तुविद फार्मों ने प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मूर्ति के चबूतरे के भीतर होगा म्यूजियम

बताया गया कि मूर्ति के 50 मीटर ऊंचे चबूतरे के भीतर ही भव्य व अत्याधुनिक म्यूजियम बनाए जाने की योजना है। जिसमें सप्तपुरियों में अयोध्या का इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि तक का इतिहास होगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु के समस्त अवतारों के विवरण समेत भारत के सभी सनातन धर्मों के विषय में आधुनिक तकनीक के जरिये प्रदर्शन की व्यवस्था होगी।

इस योजना का विकास 250 एकड़ से अधिक भूमि पर होगा। योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण, विंड टनेल टेस्टिंग समेत अन्य कार्य कराये जा रहे हैं। इस मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाले विख्यात मूर्तिकार राम सुतार भी मौजूद थे। बताया गया कि भगवान राम की मूर्ति के आसपास सुंदरीकरण के अलावा कई राष्ट्रों के पर्यटन भवन बनवाने व अन्य निर्माण कार्य कराने की भी योजना है।

कैसी होगी भव्य राम मूर्ति

  • राममूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी।
  • मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र होगा।
  • नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा।
  • इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।
  • राममूर्ति कांस्य की होगी।
  • 250 एकड़ से अधिक भूमि पर होगा इस योजना का विकास।
  • मूर्ति के आसपास बनेंगे कई राष्ट्रों के पर्यटन भवन

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *