डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाबी सिंगर गुरमन मान के गाने में हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपशब्द कहने का मामला अब बढ़ता जा रहा है। लुधियाना के बाद अब जालंधर में भी हिंदू नेताओं ने सिंगर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जालंधर में हिन्दू नेताओं द्वारा सिंगर गुरमन मान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र देते हुए पंजाबी सिंगर के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
बता दे कि गुरमन मान के नए गीत ‘कित्थों मिलू तैनू मैं कुंडली चो शनि में डब च रखा के’ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गुरमन मान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि गुरमन मान ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।