VIDEO: जवानों के सामने बेबस आतंक, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 16 आतंकी, कश्मीरी लड़कों ने बरसाए पत्थर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 25 Nov 2018

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के सामने आतंकियों के हौसले पस्त हो गए हैं। हर दूसरे दिन छुपकर वार करने वाले आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवान अब घेरकर और चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं। इससे आतंकी बुरी तरह बौखलाए हुए हैं और स्थानीय लोगों पर हमले करने से भी बाज नहीं आ रहे। बीते 72 घंटों में ही सुरक्षा बलों ने अलग-अलग एनकाउंटर्स में कुल 16 आतंकियों को ढेर किया है।

रविवार की सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर ढेर किया। जब पहले कुलगाम और फिर शोपियां जिले में आतंकी ढेर किए गए। कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि चारों आतंकवादी दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हिपुरा बाटागुंड क्षेत्र में मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। एक खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया था।

शोपियां में भी सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

इसी समय शोपियां में जारी एनकाउंटर में भी सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली। शोपियां जिले के कपरान बटागुंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक जवान भी यहां शहीद हो गया। लगातार कार्रवाई में साथियों की मौत के बाद आतंकी बौखलाए हैं। इसी के चलते आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में भी सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी।

अनंतनाग में ढेर किए थे 6 हिज्बुल आतंकी

वहीं, राज्य के अनंतनाग में बीते शुक्रवार को सेना के ऑपरेशन ऑलआउट के तहत बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकी मारे गए थे। बिजबेहरा के सेकिपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट्स मिलने के बाद सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। मारे गए आतंकियों के लिंक लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल से जुड़े बताए जा रहे थे और इनमें से एक आतंकी अजाद मलिक पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में वॉन्टेड था।

सर्च ऑपरेशन के लिए गैजेट्स का इस्तेमाल

आतंकवादी ऐसी कार्रवाई के चलते खीझकर छुपकर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन बदले में सेना की मुस्तैदी उनपर भारी पड़ रही है। घने जंगलों में और आसपास के इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ड्रोन, हेलीकॉप्टर और अन्य निगरानी गैजेट्स का इस्तेमाल कर रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *