करतारपुर कॉरीडोर का उद्घाटन से पहले पंगा: डेरा बाबा नानक में क्रेडिट वार को लेकर हंगामा, जेलमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने उद्घाटन पत्थर पर चिपकाई काली पट्टी, देखें तस्वीरें, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 26 Nov 2018

डेली संवाद, बटाला

पंजाब से बड़ी खबर है। यहां डेरा बाबा नानक – करतारपुर साहिब कॉरी़डोर के उदघाटन से पहले बड़ा हंगामा हुआ है। डेरा बाबा नानक से विधायक और पंजाब के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए उद्घाटन पत्थर पर काली पट्टी चिपका दी है।

जानकारी के मुताबिक जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बात से खफा हो गए हैं कि उनके हलके में हो रहे उद्घाटन पत्थर में उन्हीं का नाम नहीं लिखा गया। जबकि उस पत्थर में पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का नाम लिखा गया था। नाराज जेल मंत्री रंधावा ने उद्घाटन पत्थर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य मंत्रियों के नाम पर काली पट्टी चिपका दी।

आपको बता दें कि इस कारी़डोर का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु करने पंजाब पहुंचे हैं। इनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य मंत्री व अकाली-भाजपा के नेता हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि ये अकाली-भाजपा का इवेंट नहीं है, जिससे उनके नाम को गायब किया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *