करतारपुर कॉरीडोर का उप राष्ट्रपति ने रखा नींवपत्थर, नायडू व कैप्टन ने आतंकवाद पर पाक को चेताया, देखें VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 514 शब्द|📅 26 Nov 2018

डेली संवाद, गुरदासपुर

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करतारपुर कॉरीडोर का नींवपत्थर रखा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पंजाब के कई मंत्री मौजूद थे। नायडू और कैप्टन ने कॉरीडोर पर सहमति के लिए पाकिस्तान का आभार तो जताया, लेकिन आतंकवाद न फैलाने की नसीहत भी दी।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा हम पहले एक ही थे, आज भी मिलजुल करके रहना चाहते हैं, लेकिन देश में गड़बड़ी फैलाने की कोई भी कोशिश सहन नहीं करेंगे। नायडू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रशंसा की। नायडू ने डेरा बाबा नानक के गांव मान में नींव पत्थर रखने के बाद कहा कि यह एक सपने के पूरा होने जैसा है। यह ऐतिहासिक कार्य है। गुरु नानक देव जी ने प्रेम भाव का संदेश दिया, उनका सदैव हम पर आशीर्वाद है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब सरकार से उन्हें हमेशा सहयोग मिला है। इस दौरान पंजाब ने जो भी मांगा उनके मंत्रालय ने हमेशा उन्हें दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी आभार जताया, जिन्होंने करतार कॉरीडोर बनाने का एतिहासिक फैसला लिया।

पंजाब में आतंकवाद फैलाने वालों को आश्रय देना बंद करे पाक

कैप्टन ने गडकरी से आग्रह किया कि पंजाब सरकार को भी सीमा तक बनने वाले कॉरीडोर पर शानदार गेट बनाने की इजाजत दी जाए। गड़करी ने सहमति में सिर हिलाय तो कैप्टन ने कहा कि इसका नाम करतारपुर साहिब गेट रखा जाएगा। कैप्टन ने कहा कि वह कॉरीडोर के लिए इमरान खान का धन्यवाद करते हैं लेकिन पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख को भी चेतावनी देते हैं कि वह पंजाब में आतंकवाद फैलाने वालों को आश्रय देना बंद करें। उन्होंने कहा कि फौज सरकार के अधीन है, इसलिए वहां के पीएम को चाहिए कि वह फौज पर नकेल कसे। कहा कि भारत शांतिप्रिय मुल्क है, इसलिए वह हमें शांति से रहने दो।

जालंधर के न्यूरो सर्जन द्वारा नर्सों की पिटाई में आया नया ट्विस्ट, नशे में छेड़खानी के बाद की अब ये हरकत

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख बाजवा से कहना चाहता हूं कि यह मत भूलें कि मैं एक सैनिक हूं। हर फौजी जानता है कि दूसरा फौजी क्‍या सोच रहा है। उन्‍होंने कॉरिडोर के लिए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्‍यवाद दिया। कहा कि वह इमरान खान का धन्यवाद करना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तानी फौज के प्रमुख जनरल कमर बाजवा को एक संदेश भी देना चाहता हूं।

कैप्टन ने कहा कि वह भी फौज में रहे हैं। कमर बाजवा सर्विस में उनसे पीछे हैं। कैप्टन ने कहा कि फौज में वह जनरल मुशर्रफ से भी सीनीयर थे। मुशर्फ का कमिशन 1964 में हुआ था उनका 1963 में। कहा कि वह यह बात सिर्फ इसलिए कह रहे हैं कि हर फौजी को पता है कि दूसरा फौजी क्या सोच रहा है।’ (input-jagran.com)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *