⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 175 शब्द|📅 26 Nov 2018
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में वर्कशाप चौक से मकसूदां को जाते डीएवी फ्लाई ओवर ब्रिज पर हादसा हुआ है। ब्रिज पर खराब खड़े एक मिनी ट्रक में पीछे से एक कार टकरा गई। इसमें किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक डीएवी फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर एक मिनी ट्रक खराब हो गया। जिसे रिपेयर किया जा रहा था। देर शाम कोई इंडीकेटर न होने से पीछे से एक कार टकरा गई। कार की स्पीड कम थी, जिससे बचाव हो गया। हालांकि इस एक्सीडेंट में कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।
पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








