जालंधर में रेलवे एकाउंट्स आफिसर रहे एमसी अरोड़ा का बेटा बना देश का मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जाने डीएवी कालेज के प्रोफेसर सुनील अरोड़ा के बारे में

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 27 Nov 2018

पढ़िए सुनील अरोड़ा का अंग्रेजी के प्रोफेसर से मुख्य चुनाव आयुक्त तक का सफर

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

पंजाब के होशियारपुर के सुनील अरोड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचन आयोग का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। सुनील अरोड़ा 2 दिसंबर 2018 को अपना कार्यभार संभालेंगे। वे वर्तमान चुनाव आयुक्त ओपी रावत की जगह लेंगे। सुनील अरोड़ा पिछले साल 31 सितंबर को चुनाव आयुक्त बनाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

सुनील अरोड़ा राजस्थान कैडर से 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव भी रह चुके हैं। अब 2019 का लोकसभा चुनाव उनकी ही देख-रेख में ही संपन्न होगा। इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं।

इससे पहले अरोड़ा वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। अरोड़ा साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अरोड़ा पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

सुनील अरोड़ा होशियारपुर पंजाब से हैं। उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। सुनील अरोड़ा के पिता नसीब एमसी अरोड़ा जालंधर में रेलवे में एकाउंट्स ऑफिसर और माता पुष्प लता डीएवी कॉलेज होशियारपुर में गर्ल्स सेक्शन की इंचार्ज थीं। 30 अप्रैल, 2016 को वे सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का डायरेक्टर जनरल भी बनाया गया।

अरोड़ा ने 1976 में गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर से एमए किया और फिर उसी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर हो गए। सुनील अरोड़ा के दो भाई हैं, संजीव अरोड़ा और राजीव अरोड़ा। जहां राजीव अरोड़ा भी हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी ही हैं। वहीं संजीव अरोड़ा IFS हैं।

इन प्रमुख पदों पर रह चुके हैं सुनील अरोड़ा

  • सुनील अरोड़ा वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
  • साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम किया।
  • सुनील अरोड़ा 5 साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें 2 साल उनके पास अतिरिक्त प्रभार था जबकि 3 साल उनके पास पूर्णकालिक प्रभार रहा।

यहां भी रहे प्रमुख पदों पर

  • अरोड़ा राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
  • अरोड़ा वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे।
  • अरोड़ा वर्ष 2005-2008 के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे।
  • वे राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का डायरेक्टर जनरल रहे हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *