नगर निगमों को 125 करोड़ रुपए जारी, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा पांच बड़े शहरों में विकास काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 27 Nov 2018

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बिजली सब्सिडी, जी.एस.टी और विभिन्न स्कीमों के लिए 667.63 करोड़ रुपए जारी

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर वित्त विभाग ने बिजली सब्सिडी, स्थानीय निकाय को जी.एस.टी. के मुआवज़े, पी.आई.डी.बी. के विभिन्न प्रोजेक्टों और आशीर्वाद स्कीम के लिए 667.63 करोड़ रुपए और जारी कर दिए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बिजली सब्सिडी के लिए पी.एस.पी.सी.एल. को 275 करोड़ रुपए और जी.एस.टी. के मुआवज़े के लिए स्थानीय निकाय विभाग के लिए 125 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं ।

विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए पी.आई.डी.बी. को 95.48 करोड़ रुपए और 30 सितम्बर, 2018 तक आशीर्वाद स्कीम के तहत लाभपात्रियों को भुगतान के लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग को 34.47 करोड़ रुपए की राशि दी गई है । इसी तरह ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और भगत पूरन सिंह बीमा योजना के लिए क्रमश: 25 करोड़ रुपए और 25.73 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं ।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

मैडीकल पुन: भुगतान, बिजली, तेल और अन्य दफ़्तरी खर्चों के लिए 22 नवंबर तक 45.61 करोड़ रुपए की राशि स्टैंडर्ड ऑबजैक्ट ऑफ एक्सपैंडीचर (एस.ओ.ईज़) के तहत जारी किये गए हैं जबकि सूबे में ज्यूडीशियल कोर्ट काम्पलैक्स के निर्माण के लिए लोग निर्माण विभाग को 11.86 करोड़ रुपए दिए गए हैं ।

प्रवक्ता के अनुसार सैंट्रल रोड फंड के तहत वित्त विभाग द्वारा पी.डबल्यू.डी. को 9.41 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। इसके अलावा जेल विभाग को 6.56 करोड़ रुपए और पंजाब शहरी विकास अथॉरटी (पुडा) को 3.38 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक विभाग और रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग को क्रमश: 2.22 करोड़ और 1.47 करोड़ रुपए दिए गए हैं जबकि अदालतों में कानूनी मामलों की पैरवी करने के लिए 3.77 करोड़ रुपए रखे गए हैं। फुटकल खर्चों के लिए 69 लाख रुपए की व्यवस्था गई है ।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले दिशा-निर्देशों को दोहराते हुए सभी विभागों को सूबे की वित्तीय स्थिति को आगे और मज़बूत बनाने, फिज़़ूल खर्चों में कटौती करने और वित्त का बढिय़ा प्रबंधन करने के लिए कहा है। सूबे की पूरी वित्तीय स्थिति में सुधार पर संतोष जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास की गति को और प्रोत्साहन देने के लिए और सक्रिय कदम उठाने का न्योता देने के साथ-साथ अनुशासित और बढिय़ा वित्तीय प्रबंधन यकीनी बनाने के लिए कहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *