AAP के हरपाल चीमा ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 27 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब में आम आदमी के नेता और नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि करतारपुर कारीडोर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके ही स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जहां पाक के न्यौते को ठुकरा रहे हैं, वहीं उनके मंत्री सिद्धू पाकिस्तान जाकर पाक की वाहवाही करते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन और सिद्धू बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

हरपाल चीमा ने जालंधर के कई इलाकों का दौरा भी किया। इस दौरान वे इंडस्ट्रियलिस्ट्स समेत लोगों से मुलाकात की और उऩकी समस्याएं सुनी। चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सुविधाएं देने में पूरी तरह से फेल हो गई है। वे जिन इलाकों में गए हैं, वहां के लोग परेशान हैं। कोई भी विकास काम नहीं हो रहा है। 

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

हरपाल चीमा आप के नेताओं के साथ रामामंडी, बस्ती बावा खेल समेत कई इलाकों का दौरा किया। शहीद भगत सिंह नगर में गंदे नाले पर उन्होंने कहा कि जालंधर जैसे शहर में गंदा नाला लोगों को बीमारी बांट रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी वर्करों और नेताओं के साथ भी मीटिंग की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *