जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच के सभी 10 इंस्पैक्टरों को शो-कॉज नोटिस, इससे पहले 8 अफसर हो चुके हैं सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 27 Nov 2018

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने करप्शन के आरोप में जहां नगर निगम जालंधर के इंस्पैक्टर समेत 8 अफसरों को सस्पैंड कर दिया था, वहीं जालंधर के मेयर जगदीश राजा भी एक्शन के मूड में आ गए हैं। मेयर जगदीश राजा ने बिल्डिंग ब्रांच के सभी 10 इंस्पैक्टरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। सभी इंस्पैक्टरों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

मेयर जगदीश राजा के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर का दौरा कर अवैध कालोनियों और इमारतों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए एरिया इंस्पैक्टरों से रिपोर्ट मांगी गई थी। साथ ही एटीपी लखविंदर सिंह से कंपलीट रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। लेकिन बार-बार रिमाइंडर के बाद भी इंस्पैक्टरों और एटीपी ने 93 बिल्डिंगों के रिपोर्ट नहीं भेजी।

इन्हें भेजा शो-कॉज नोटिस

  • हरप्रीत कौर
  • सुषमा दुग्गल
  • जीतपाल जोशी
  • नवजोत दुग्गल
  • अजीत शर्मा
  • रुपिंदर सिंह टिवाणा
  • नीरज शर्मा
  • दिनेश जोशी
  • निर्मलजीत वर्मा
  • पूजा मान

जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच के सभी 10 इंस्पैक्टरों को शो-कॉज नोटिस, इससे पहले 8 अफसर हो चुके हैं सस्पैंड, जाने वजह

पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने खोला मोर्चा

आपको बता दें कि शिवराजगढ़ में एक अवैध निर्माण को लेकर पूर्व मेयर सुरेश सहगल औऱ इंस्पैक्टर दिनेश जोशी के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर पूर्व मेयर पर एफआईआर दर्ज हुई। वे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। पूर्व मेयर सुरेश सहगल लगातार निगम अफसरों की पोल खोल रहे हैं। सहगल का आरोप है कि बिल्डिंग ब्रांच पूरी तरह से करप्ट है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *