एनकाउंटर में मारा गया आतंकी मूसा का करीबी और गजावत उल हिंद का डिप्‍टी चीफ शकीर, पंजाब में दहशत फैलाने में थी अहम भूमिका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 27 Nov 2018

श्रीनगर। पंजाब समेत उत्तर भारत में आतंक फैलाने की साजिश रचने वाले आतंकवादी जाकिर मूसा के एक सहयोगी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इससे सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हालांकि अभी तक आतंकी मूसा का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्‍होंने एक मुठभेड़ के दौरान यहां आतंकी को मार गिराया, जिसकी पहचान बाद में खूंखार आतंकी जाकिर मूसा के सहयोगी शकीर के तौर पर हुई है। मूसा कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पिछले दिनों उसके पंजाब में देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल में एक मुठभेड़ के दौरान गजावत उल हिंद के डिप्‍टी चीफ शकीर को मार गिराया। वह मूसा का करीबी था और उसके सेकेंड-इन-कमान की तरह था। सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले में त्राल के हफू इलाके में आतंकी गतिव‍िधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने इलाके में दबिश दी। चुनौती द‍िए जाने पर आतंक‍ियों की ओर से गोलीबारी शुरू की गई, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *