PM मोदी के कैबिनेट मंत्री को इस राज्य में मिल सकती है CM की कुर्सी, अमित शाह की मौजूदगी में ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 28 Nov 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा है कि मोदी सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी के भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद ओराम ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। 

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

जुएल ओराम ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनका लक्ष्य नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल करना और राज्य में गैर ओडिया नौकरशाहों के शासन को खत्म करना है।

पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल

पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल हो गई। अपराजिता सारंगी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी में शामिल हुई। धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट किया कि ओडिशा से पूर्व आईएएस अधिकारी आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *